नाम जपने का परिणाम
नमस्कार मित्रो मेरा नाम हैं, शशांक भारद्वाज और आपका हमारे ब्लॉग Hindi Gyan Blogger में स्वागत है। आज हम आपको महत्वपूर्ण लेख के बारे में बताएंगे, जिसको पढ़कर आपको ज्ञान की प्राप्ति होगी एक गाँव में एक वृद्ध स्त्री रहती थीं, उसका कोई नहीं था। वो गोबर के उपले बना कर बेचती थी और उसी से अपना गुजारा चलाती थीं। वह कृष्ण जी की भक्त थीं, उठते बैठते वह कृष्ण नाम का जाप किया करती थीं ओर यही उस स्त्री की विशेषता थी। यहाँ तक उपले बनाते समय उस गाँव के कुछ दुष्ट लोग, उस की भक्ति का उपहास करते थे। एक बार उन दुष्टों ने रात को उस वृद्ध स्त्री के सारे उपले चुरा लिए और आपस में कहने लगे कि अब देखेंगे कि कृष्ण जी कैसे इसकी सहयता करते हैं। सुबह जब वह उठीं तो वह क्या देखती है? कि उसके सारे उपले किसी ने चुरा लिए है, वे मन ही मन हंसने लगी और अपने कान्हा को कहने लगीं। “पहले माखन चुराता था और मटकी फोड़ कर गोपियों को सताता था, अब इस बुढ़िया के उपले छुपा कर मुझे सताता है। ठीक है! जैसी तेरी इच्छा” यह कह उसने अगले दिन के लिए उपले बनाना आरंभ कर दिये। दोपहर हो गयी तो उसे भूख लग गयी, पर घर मे...